फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पताल

Tue, 13 Oct 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं और मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। दूर दराज पहाड़ी क्षेत्रों की कई डिसपेंसरियां बंद हैं और जिला अस्पताल में भी पर्याप्त डाक्टर नहीं है।
विज्ञापन


डाक्टरों की कमी को लेकरपिछले कई दिनों से लोग आंदोलन भी कर रहे हैं।  जिला अस्पताल में चार डाक्टरों के तबादले के बाद भी अस्पताल की व्यवस्था चरमराई हुई है। 

गलियोत में हैल्थ सेंटर में पिछले 15 दिनों से ताला लगा हुआ है। डाक्टर नहीं होने के कारण नर्सिंग स्टाफ भी अक्ससर गायब रहता है। दमनोट प्राइमरी हैल्थ सेंटर भी डाक्टर नहीं है।
विज्ञापन


हर सप्ताह बच्चों के टीकाकरण अभियान भी बंद पड़ा है। लोगों को जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना पड़ रहा है। जबकि जिला अस्पताल में भी डाक्टरों की कमी के कारण गंभीर केसों को जम्मू रेफर कर दिया जाता है।

बसपा नेता तिरंतर सिंह के अनुसार अस्पतालों में अब भी डाक्टरों की कमी है।  स्वास्थ्य मंत्री चौ लाल सिंह के समक्ष मुद्दा उठाया गया है। आयुष डाक्टरों के सहारे कई डिसपेंसरी चल रही हैं।
विज्ञापन


जिस डाक्टर को सात साल उधमपुर के जिला अस्पताल रखा। उसे ही वरिष्ठ अधिकारी बना दिया गया।  अस्पताल की व्यवस्था खराब होने के कारण आम लोग परेशान हैं।

अस्पताल में एक दर्जन मेडिकल आफिसरों की कमी है। बच्चों और स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी के कारण लोगों को प्राइवेट डाक्टरों दिखाना पड़ रहा है।

दूर दराज के गरीब लोग अस्पताल से बिना इलाज के चले जाते हैं।  अस्पताल में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही वह विशाल आंदोलन चलाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें