फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag Accident: अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौके पर ही मौत

Sat, 27 Jul 2024 04:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतनाग

सार

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डकसुम में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
अनंतनाग में आठ लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के डकसुम में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग किश्तवाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार परिवार किश्तवाड़ से सिंथन टॉप होते हुए मारवाह की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया मरने वालों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है। 

1. इम्तियाज राथर पुत्र गुलाम रसूल राथर निवासी किश्तावर, उम्र 45 
2. अफरोजा बेगम पत्नी इम्तियाज अहमद राथर निवासी किश्तावर, उम्र 40 
3. रेशमा पत्नी माजिद अहमद, उम्र 40 
4. अरीबा इम्तियाज पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 12 
5. अनिया जान पुत्री इम्तियाज अहमद, उम्र 10 
6. अबान इम्तियाज पुत्री इम्तियाज, उम्र 6 
7. मुसैब माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 16 
8. मुशैल माजिद पुत्र माजिद अहमद, उम्र 8
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें