फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते गृहमंत्री का जम्मू दौरा रद्द

Fri, 05 Sep 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचने वाले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है। यह दूसरा अवसर है, जब उनका रियासती दौरा स्थगित हुआ है। इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर गए थे तो उस वक्त गृहमंत्री का दौरा स्थगित किया या था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और उससे हुए नुकसान को देखते हुए गृहमंत्री का रद्द किया गया है। गृहमंत्री ने शुक्रवार को जम्मू के सीमावर्ती इलाके का दौरा करना था, जहां पिछले दिनों पाकिस्तानी गोलाबारी में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मिशन 44 प्लस के लिए परिवर्तन यात्रा

वहीं बारिश के बावजूद भाजपा जिला ग्रामीण की ओर से दोमानाम में परिवर्तन यात्रा निकाली गई। ड्रीम सिटी मुट्ठी स्थित जिला दफ्तर से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव बली भगत के अलावा जिला प्रधान सुखदेव सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे। बली भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के मिशन 44 प्लस को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है। इस बार मतदाताओं के सहयोग से भाजपा अपने बूते राज्य में सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा जिला ग्रामीण के महासचिव ओमी खजूरिया, स्वर्ण सिंह, उप प्रधान मधुसूदन के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें