फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में शाह: गृहमंत्री ने प्रताप पार्क में रखी बलिदान स्तंभ की आधारशिला, शहीदों को किया नमन

Sat, 24 Jun 2023 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जम्मू में रैली करने के बाद उन्होंने दूसरे दिन श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 
विज्ञापन
श्रीनगर में बलिदान स्तंभ का शिलान्यास करते गृहमंत्री अमित शाह व एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्रीनगर के लाल चौक से सटे प्रताप पार्क में बलिदान स्तंभ स्मारक की आधारशिला रखी। इसको देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। लाल चौक और आसपास के इलाकों में शुक्रवार से एसएसजी कमांडो और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन


गृहमंत्री के प्रताप पार्क में पहुंचने के दौरान ट्रैफिक को रोक दिया गया था। एलजी के सलाहकार आरआर भटनागर, डिवकॉम वीके बिधूड़ी और एसएमसी के कमिश्नर अथर आमिर खान समेत अन्य अधिकारियों ने समारोह स्थल का कार्यक्रम से पहले जायजा लिया।

सुरक्षाबलों द्वारा प्रताप पार्क से सटी प्रेस एन्क्लेव में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस दौरान वहां की इमारतों में तलाशी ली गई। हर इमारत को सैनिटाइज किया गया। श्रीनगर पहुंचने पर शाह ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इससे पहले एसकेआईसीसी श्रीनगर में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित वितस्ता महोत्सव में भाग लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों से मिलते गृहमंत्री शाह - फोटो : पीआरओ

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सौपे नियुक्ति पत्र 

गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उनकी हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। शाह ने कई शहीदों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें