फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के वीर जवान को दी गई अंतिम विदाई

Mon, 08 Sep 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ के मंडी क्षेत्र में बाबा बुड्ढा अमरनाथ के पास दो सितंबर को बारिश और भूस्खलन से प्रभावित लोगों को बचाने के दौरान खौड़ ब्लाक के खुंडा गांव निवासी सैन्य जवान बलवीर दास बाढ़ में बह गया था। रविवार को देर शाम उसका शव गांव पहुंचा था। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सैन्य सम्मान के साथ खुंडा गांव के शमशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सेना की 28 राजपूत शाखा के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी। अंतिम संस्कार के मौके पर क्षेत्र व आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवान के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। मां-बाप का वह बड़ा सहारा था।

...हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई
दूसरे बेटे के भी अब नहीं रहने से पिता शैलो राम और मां राम प्यारी बार-बार यही कहे जा रही थी कि हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। बलवीर की पत्नी भी बदहवास हालत में थी। वह बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन


डबडबाई आंखों से सबकुछ देखती रहीं बेटियां
जवान की दोनों बेटियां मुस्कान और जानवी पिता के चेहरे को डबडबाई आंखों से देखे जा रहीं थीं। गमगीन माहौल में कभी वह पिता की ओर देखतीं तो कभी दादी की तरफ। शायद वह यह पूछना चाह रहीं थीं कि उनके पिता को आखिर क्या हो गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें