फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के विंटर जोन स्कूलों-कालेजों में छुट्टियां बढ़ीं

Fri, 01 Aug 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवीजन के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। बहरहाल जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूल तय कार्र्यक्रम के तहत एक अगस्त को गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलेंगे।
विज्ञापन


सरकार की ओर से वीरवार को जारी किए गए आदेश कश्मीर डिवीजन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले हायर सेकेंडरी तक के सभी स्कूल (इसमें सरकारी के अलावा मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान भी शामिल है) में गर्मी की छुट्टियां दो अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है।

इसी तरह सरकारी आदेश के अनुसार कश्मीर डिवीजन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के अंतर्गत आने वाले कालेज अब गर्मी की छुट्टियों के बाद चार अगस्त को खुलेंगे।

वहीं, स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू का कहना है कि जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में तय कार्यक्रम के तहत एक अगस्त शुक्रवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें