फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्तिः नौ तक करें आवेदन

Fri, 01 Aug 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू की जा रही छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाकर नौ अगस्त कर दी गई है। रियासत के मेधावी विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में यह अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


इस योजना में महंगी होती जा रही पढ़ाई के बीच आर्थिक तौर पर कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने पर काम किया जाएगा।

अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाली इस परीक्षा में जेएंडके के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से प्रादेशिक माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड सरकारी कालेज और विश्वविद्यालय की अपनी पिछली परीक्षा में न्यूनतम साठ फीसदी अंक लेने वाले छात्र भाग ले सकेंगे।

यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनके परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। योजना के तहत नौंवी और ग्यारहवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को दो साल और दसवीं व बारहवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक साल की छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी अधिकतम तीन साल तक छात्रवृत्ति का लाभ ले पाएंगे। छात्रवृत्ति योजना के लिए अमर उजाला कार्यालय जम्मू में अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों के आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें