फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: श्रीनगर में हिजबुल के स्लीपर सेल का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक स्लीपर सेल का भंडाफोड़ किया है, जो एक स्वयंभू कमांडर मोहम्मद शाहीन बाबा उर्फ जैद-बिन तारिक के आदेशों के तहत अवैध रूप से कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


शाहीन बडगाम जिले के चाडूरा इलाके का रहने वाला है। शुरूआती जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस स्लीपर सेल का मंसूबा था आने वाले दिनों में श्रीनगर और आसपास के इलाकों में आईईडी विस्फोट के जरिये हमलों को अंजाम देना।

शाहीन के अलावा सेल के अन्य जो सदस्य हत्थे चढ़े हैं, उनमें मुद्दसिर अहमद बाबा उर्फ औरंगजेब, बशारत हुसैन बाबा, उकाब अहमद वजीर और मंजूर अहमद शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 25 लाइव राउंड, कई अहम दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

जांच में यह चौंका देने वाला सच सामने आया

मोहम्मद शाहीन बाबा इंग्लैंड में वर्ष 2006 से रह रहा था और पेशे से डॉक्टर (फिजियोथेरेपिस्ट) था। उसने अमेरिका में एक पाकिस्तानी मूल की लड़की से शादी की थी।

जांच में यह सामने आया है कि शादी के बाद जब वह पाकिस्तान गया, तो वहां वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडरों के संपर्क में आया और उन्हीं के निर्देशों के अनुसार उसने स्लीपर सेल का गठन किया।

जानकारी के अनुसार वह तीन महीने पहले इंग्लैंड से बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में अपने गांव लौटा था। इस दौरान उसने हिजबुल मुजाहिदीन के स्लीपर सेल की तैयारी की।
विज्ञापन

डॉक्टर सेल के सदस्यों के साथ लेन देन करता था

सूत्रों के अनुसार पुलिस को कुछ बैंक ट्रांजेक्शन का भी पता लगा है, जिसके द्वारा यह डॉक्टर सेल के सदस्यों के साथ लेन देन करता रहा है। जानकारी यह भी है कि स्लीपर सेल की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दस लाख रुपये भी डॉक्टर ने ही पहुंचाए।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इसकी गिरफ्तारी राज्य पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उससे मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। फिलहाल मामले में सदर पुलिस थाने में अधिनियम 13 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 134/2015 दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।

गौरतलब है कि हत्थे चढ़ा डॉक्टर श्रीनगर और बडगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के लिए स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क तैयार कर वापस इंग्लैंड लौट रहा था कि पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दबोच लिया। पुलिस के हाथ कई अन्य सबूत भी लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें