फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः जानें आखिर क्यों हिजबुल ने दी ब्यूटीपार्लरों को बंद करने की धमकी

Sat, 17 Mar 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाह्दिदीन ने एक पोस्टर जारी कर घाटी के सभी ब्यूटीपार्लरों को पंद्रह दिनों के भीतर बंद करने की धमकी दी है। पोस्टर में भारतीय सेना और एजेंसियों पर भी निशाना साधा गया।

विज्ञापन


पोस्टर में लिखा है कि भारतीय फौज कभी आर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम तो कभी खेलकूद के जरिए घाटी के युवाओं को गुमराह करती है। इसके अलावा अब एक नई साजिश एजेंसियां रच रही है जिसके तहत घाटी की महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर ब्यूटीपार्लर खोल अय्याशी का अड्डा बनाया जा रहा है।

इसका मकसद जिस्म फरोशी के धंधे को हवा देना है। इसके पीछे सियासतदानों और एजेंसियों की चाल है। पोस्टर में लिखा गया है कि मां-बाप अपने बच्चों को गैर इस्लामी गतिविधियों से दूर रखें।
विज्ञापन


आतंकियों ने धमकी देते हुए कहा कि पंद्रह दिनों के भीतर सभी अय्याशी के इन अड्डों के बंद कर दिया जाय वर्ना हमें मजबूरन सख्त कदम उठाना पड़ेगा। गौरतलब है कि इस पोस्टर की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में जांच की जा रही है। 

हिज्ब कमांडर के गांव में चला कासो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रब्गाम गांव के बाबा मोहल्ले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने जवानों पर पथराव किया।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को इलाके में कुछ आतंकियों की मौजूदगी के  इनपुट मिले थे। गौरतलब है कि द्रब्गाम हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर समीर टाइगर का पैतृक गांव है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें