फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः चरार-ए-शरीफ में कांस्टेबल की हत्या कर हथियार छीनने के मामले 6 गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

चरार ए शरीफ में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी द्वारा एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर हथियार छीनने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। घटना 25 फरवरी 2018 को बडगाम जिले के चरार ए शरीफ क्षेत्र में हुई थी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार केस छानबीन के बाद पाया क्षेत्र के  उमर फारूक ने अपने जैश ए मोहम्मद के आतंकी शबीर अहमद के साथ मिलकर साजिश रची। चरार ए शरीफ की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल कुलतार सिंह पर हमला किया और उस पर गोलियां बरसाईं।

कुलतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। हमले की साजिश में शाहिद अहमद, शाहिद खुर्शीद, इमरान, फिरोज, मुद्दसर अहमद  वानी, और तौहीद राथर भी शामिल थे। पुलिस ने इन छह लोगो ंको हिरासत में लिया।
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि उमर फारूक और आतंकी शबीर अहमद से मिलकर हमले की साजिश रची और उन्हें कुलतार सिंह का हथियार छीन लिया। श्राइन के बाहर संतरी पोस्ट पर तैनात जवान पर गोलियां चलाने से पहले रैकी की। पुलिस ने जांच के दौरान उपयोग की गई गाड़ी को सीज किया।

गाड़ी से पुलिस को सुराग मिला और छह लोग पकड़े गए। फरार आतंकी की तलाश की जा रही है। पुलिस अनुसार इससे पहले भी घाटी में आतंकियों द्वारा फायरिंग करके हथियार छीनने की घटना हो चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें