फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः जानें- हिजबुल ने क्यों दी सेब के बागानों से कंटीले तारों को हटाने की धमकी

Thu, 03 May 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
apple orchard - फोटो : file photo
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने वादी में छिपने के लिए दहशतगर्द सेब के बागानों को नया ठिकाना बनाने की कवायद में जुट गए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी में सेब व अन्य बागानों में सुरक्षा लिहाज से लगाई कटीले तारों को जल्द हटाने की धमकी दी है।

विज्ञापन


दहशतगर्दों की तरफ से बाकायदा धमकी भरे पोस्टर दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कुछ इलाकों में चस्पा किए हैं। पोस्टरों के हवाले से कहा गया है कि बीते दिनों कटीले तारों की वजह से नुकसान हुआ है। कटीले तार आतंकी गतिविधियों में बाधा डाल रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय लोगों को बगीचों से एक सप्ताह में तार हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा न होने पर बागों को तहस नहस करने की भी धमकी दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक नब्बे के दशक में जब घाटी में आतंक अपने चरम पर था तब भी कई बार ऐसी धमकि यां आती रही हैं।
विज्ञापन


गर्मियों में बगीचों में छिपते हैं आतंकी 
इस समय घाटी के जर्रा-जर्रा गुलजार हो चुका है। चारों ओर घनी हरियाली छाई हुई है। सेब के बगीचे भी फूलो से लद गए हैं। जल्द ही  उस पर फल लगने की उम्मीद है। आतंकी इस हरियाली का फायदा उठा कर गर्मियों के मौसम में इन्हीं बागानों में छिपते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई एनकाउंटर सेब के बागानों में हो चुके हैं। जब सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि आतंकी सेब के बागानों में मौजूद हैं।

दहशतगर्दों के रास्ते में बन रहा रूकावट
सूत्रों की मानें तो ये कंटीलें तार आतंकियों की गतिविधियों के दौरान रूकावट का कारण बन रहे हैं। सुरक्षाबलों से बच के भागते समय कई बार वो इसी बगीचों के रास्ते का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कंटीलों तारों में उलझने से वो स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षाबलों के भी नजर में आ जाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें