फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों की सूचना पर सीमा पर चौकसी बढ़ी, जम्मू में दो हजार अतिरिक्त जवान तैनात

Sun, 12 Aug 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियां बढ़ने से सुरक्षा बलों ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) से लेकर एलओसी तक सुरक्षा बढ़ा दी है और उसे सील कर दिया है। समारोह स्थल के आसपास भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया है।  
विज्ञापन


सेना और पुलिस ने जवानों को आदेश दिया है कि वह हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखें। करीब 90 किमी आईबी पहाड़पुर से लेकर अखनूर तक सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया है। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को भी सूर्य ढ़लने के बाद सीमा के नजदीक आने पर रोक लगा दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह कंटीली तार के पास अपने खेतों में जाने से भी कुछ दिन परहेज करें। 

वहीं, करीब तीन सौ किमी लंबी एलओसी पर भी सुरक्षा बलों ने गश्त बढ़ा दी है। गश्त बढ़ाने के साथ सुरक्षाबलों को आदेश दिया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही गोली चला जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस ने सादी वर्दी में लोगों को तैनात किया है। आसपास क्षेत्रों को भी खंगाला जा रहा है। सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस ने नाके बढ़ा दिए हैं। जम्मू में दो हजार अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जो परेड़ ग्राउंड के आसपास तैनात रहेंगे। जबकि कश्मीर के बख्शी स्टेडियम के आसपास भी सुरक्षाबलों को मुस्तैद कर दिया है। 
विज्ञापन


कश्मीर में समारोह स्थल पर आने जाने के लिए विशेष तौर पर एसआरटीसी की बसों को लगाया गया है। हालांकि कश्मीर में बंद रहेगा और सुरक्षाबलों ने भी बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को कड़ा जवाब देने की तैयारी कर ली है। सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सतर्क कर दी गई हैं। 
विज्ञापन

आईजीपी ने लिया सुरक्षा जायजा

- फोटो : बासित जरगर
जम्मू जोन के आईजीपी डॉ. एसडी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी जिला एसएसपी से उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की। एसएसपी को आदेश दिए गए कि क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाए। आतंकियों को मंसूबों को कामयाब नहीं होने दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही उस पर तुरंत कार्रवाई करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें