फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर बढ़ेगी अतिरिक्त चौकसी, राज्यपाल ने सुरक्षा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Sat, 11 Aug 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल ने उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने इंटरनेशनल बॉर्डर (आईबी) और एलओसी पर और अधिक सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया है। पिछले एक महीने में घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने यह हिदायत दी है ताकि आतंकियों की घुसपैठ को हर हाल में रोका जा सके। 
विज्ञापन


राजभवन में सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और चुनौतियों का सामना करने के लिए जमीनी स्तर पर सतर्कता जरूरी है। सुरक्षा बलों तथा सिविल प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल भी जरूरी है। उन्होंने सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी। 

राज्यपाल ने आतंकवाद निरोध अभियानों के दौरान एसओपी का पालन करने तथा कम से कम जानी नुकसान को ध्यान में रखते हुए आपरेशन करने की हिदायत दी। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों के आगामी चुनावों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर भी बल दिया। इस दौरान अमरनाथ यात्रा में तेजी से कमी आने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


बैठक में उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम, पुलिस महानिदेशक डॉ. एस पी वैद, जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरुला, प्रमुख सचिव गृह आरके गोयल, एडीजी सुरक्षा एवं कानून व व्यवस्था मुनीर खान, आईजीपी कश्मीर एसपी पाणि, आईजी सीआरपीएफ कश्मीर रविदीप सिंह साही, आईजी बीएसएफ सोनाली मिश्रा और राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें