फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब का जलस्तर बढ़ते ही रामबन में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। मौसम विभाग की एडवाइजर और चिनाब में जलस्तर में बढ़ने से जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। किसी भी घटना से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। डीसी मुसरत इस्लाम ने इलाके में लगातार हो रही बारिश के चलते स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए चिनाब नदी के किनारे के इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला प्रशासन को सभी संबंधित तहसील आपदा प्रबंधन समितियों को जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। संबंधित तहसीलदारों के अलावा त्वरित प्रतिक्रिया दल और बाढ़ नियंत्रण विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। आम जनता को नदी-नालों के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है। बघलिहार जलविद्युत परियोजना द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार रामबन जिले की आम जनता को चिनाब के तट के पास जाने से परहेज करने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें