रियासी। पीडीपी जिला इकाई ने बुधवार को 22वां स्थापना दिवस मनाया है। जिला प्रधान एजाज खान के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एकजुटता की अपील की है। वहीं, कार्यक्रम में सभी को जमीनी स्तर पर काम करते हुए पार्टी की विचारधारा लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में बंसी लाल ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, रफीक मागरे, प्रीतम सिंह, नरेंद्र कौर, मौलवी जावेद, मोहम्मद असलम, अब्दुल रशीद, चंद्र प्रताप सिंह, रतन सिंह व परवेज अख्तर मौजूद रहे।