फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने तबाह किया बड़ा आतंकी ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Wed, 01 Feb 2017 12:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना ने आतंकी ठिकाना किया तबाह - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सेना ने सोमवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी द्वारा चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े आतंकी ठिकाने को तबाह किया गया है। 
विज्ञापन

  Terrorist hideout busted by security forces in Shopian district of J&K. Arms and ammunition seized pic.twitter.com/U9RDKTY5Nn — ANI (@ANI_news) January 30, 2017

मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां के त्रेंज इलाके में सेना को आतंकी ठिकाना बना होने की सूचनाएं मिली थी। इसके बाद सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी द्वारा संयुक्त रूप से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों को एक आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके बाद सेना द्वारा इस ठिकाने को तबाह करते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। सेना नें इस आतंकी ठिकाने से 1 SLR राइफल, चाइनीज ग्रेनेड समेत कई अन्य हथियार और सामान बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें