लेह में खराब मौसम पर्यटकों के लिए मुसीबत बन गया है। बर्फबारी के चलते कई उड़ाने रद्द होने के कारण एयरपोर्ट पर करीब 400 यात्री फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासन द्वारा कोशिशें की जा रही है।
लेह में फंसे एक पर्यटक के मुताबिक वे विंटर टूरिज्म का आनंद लेने के लिए लेह पहुंचे थे। खराब मौसम के चलते एयरपोर्ट पर उड़ाने रद्द कर दी गई। भीड़ ज्यादा होने के चलते होटल फूल हो गए हैं तो वहीं एटीएम में कैश नहीं होने से पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रशासन द्वारा अतिरिक्त उड़ाने द्वारा पर्यटकों को निकालने की कोशिश की जाएगी।
More than 200 passengers will be airlifted by additional flights to Delhi and Chandigarh from Leh tomorrow due to bad weather
— ANI (@ANI_news) January 31, 2017