फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दीपक के परिवार को पूरी मदद देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आतंकी हमले में मारे गए शिक्षक दीपक चंद के परिवार को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। यह आश्वासन बुधवार को दीपक के परिजनों से मिलने पहुंचे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया। उन्होंने दिवंगत शिक्षक के जम्मू स्थित आवास पर जाकर दुख जताया। कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है। बीते दिनों श्रीनगर में दीपक चंद को ड्यूटी के दौरान आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इससे पहले उप राज्यपाल ने आतंकी हमले में मारी गईं प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के आवास पर जाकर भी दुख जताया था। कहा कि निर्दोष शिक्षकों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें