फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: मां वैष्णो देवी धाम में बारिश-आंधी से हेलिकॉप्टर सेवा रद्द, फिर भी 20,000 श्रद्धालु ने टेका माथा

Sat, 31 May 2025 10:59 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, कटड़ा

सार

मां वैष्णो देवी धाम में भारी बारिश और आंधी से हेलिकॉप्टर सेवा रद्द की गई। फिर भी हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन
मां वैष्णो देवी धाम में बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी धाम में शनिवार को सुबह चार बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आंधी ने पूरे इलाके को झकझोर डाला। तापमान गिरा, माहौल सुहावना हुआ, लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा ध्वस्त हो गई। दिनभर उड़ानें रद्द रहीं और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को पैदल व घोड़े से यात्रा करनी पड़ी।

विज्ञापन


बारिश की बौछारों के बीच श्रद्धालुओं का जुनून टस से मस नहीं हुआ। शनिवार को 20,000 और शुक्रवार को 20,500 भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका। सप्ताहांत में भीड़ अप्रत्याशित रूप से उमड़ी, लेकिन प्रशासन पूरी तैयारी के साथ डटा रहा। यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए और सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली।

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था, लेकिन अगले 24 घंटे में फिर बारिश की संभावना है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील कि यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें