पुंछ जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, एक जवान का पानी के ड्रम में शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील क्षेत्र में शनिवार को दो मौतें हुईं। इनमें एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जबकि सीआरपीएफ के 55 वर्षीय सेवानिवृत्त जवान का शव घर के बाहर पानी के ड्रम में मिला।
विज्ञापन
पहला मामला गांव मरहोट मोड़ का है। वहां मो. इरफान (22) पुत्र नजीर अहमद अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वहीं, दूसरी घटना गांव जड़ांवाली गली में हुई, जहां सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान मो. शबीर (55) का शव उनके घर में पानी के ड्रम में मिला। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।