कश्मीर में होने वाली भारी बर्फबारी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शुभ संकेत है। मौसम विभाग की मानें तो पवित्र गुफा के पास इतनी बर्फबारी हो चुकी है कि पूरे आकार में बाबा बर्फानी दर्शन देंगे।
अगले कुछ महीनों तक मौसम का मिजाज भी यात्रा के हित में नजर आ रहा है। गुफा के पास बर्फबारी और तापमान दोनों ही हिमलिंग के अनुकूल है। देर से होने वाली बर्फबारी हिमलिंग के लिए फायदेमंद साबित होगी।
हालांकि ज्यादा बर्फबारी होने से यात्रा कुछ दिन देरी से शुरू हो सकती है, लेकिन हिमलिंग का पूरा आकार बनेगा, जो दो महीने तक रह सकता है।
जम्मू कश्मीर मौसम विभाग के निदेशक, सोनम लोटस ने अमर उजाला को इसके बारे जानकारी दी। लोटस का कहना है कि पिछले वर्ष दिसंबर, जनवरी और फरवरी में भी कश्मीर संभाग में बर्फबारी कम हुई थी। लेकिन इसके बाद जबरदस्त बर्फबारी हुई।