श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के कई इलाकों में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, खान्यार समेत पुराने शहर के कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही घाटी के अन्य जिलों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि वीरवार को जम्मू कश्मीर की विधानसभा में कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी में पुनर्वास के लिए एक प्रस्ताव पास किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के विषय पर घाटी में सरकार का विरोध हो सकता है।