फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन की माहू वैली में हुआ मौसम का पहला हिमपात

विज्ञापन
रामबन के माहू वैली में हुआ सीजन का पहला हिमपात - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। तेज बारिश, ओलावृष्टि और सुबह से शाम तक बादल छाने के बाद तापमान में गिरावट आई है। शाम को ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में हिमपात होने से भी तापमान में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज शनिवार देर रात को ही बदल गया था। सुबह करीब नौ बजे अचानक से तेज बारिश शुरू हुई। साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। कुछ मिनटों में ओलावृष्टि तो बंद हो गई, लेकिन बारिश करीब पौने घंटे तक होती रही। बारिश के बंद होने के बाद तापमान में गिरावट होना भी शुरू हो गई। इसके बाद दिन भर बादल छाए रहे। इसी बीच बूंदाबांदी होती रही। तापमान में गिरावट होने से शहरवासी भारी गर्म कपड़ों से लदे नजर आए।
चिनैनी सहित कई कस्बों में तो सुबह से शाम तक बारिश होती रही। बारिश से जलभराव होने पर भी शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय रामबन के माहू वैली में इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। ऐसे में वहां का नजारा देखते ही बनता था। बर्फ से ढंकी पहाड़ियां सभी को आकर्षित कर रही थीं।

रामबन के माहू वैली में हुआ सीजन का पहला हिमपात- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें