फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौनी में अति महाविष्णु महायज्ञ 9 दिसंबर से

विज्ञापन
पौनी में महायज्ञ के लिए बनाए गए कुंड़। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। धर्मनगरी पावन पुरी पौनी में इस बार नौवां श्री अति महाविष्णु महायज्ञ का आयोजन करवाया जाएगा। यज्ञ के लिए सौ कुंड तैयार कर दिए गए हैं। बाल संत श्री योगेश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में होने वाले यज्ञ में कुंडों के पास बैठकर हवन करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी। इसकी शुरूआत 9 दिसंबर को होगी। पहले दिन प्रधान कुंड में ही अग्नि प्रज्ज्वलित की जाएगी, जहां पंडित पूजा करेंगे। यज्ञ के अंतिम दिन सभी कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित होगी, जिसमें उन्हीं लोगों को बैठने दिया जाएगा जिन्होंने टीकाकरण करवाया होगा। साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें