फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मौसम बिगड़ने के आसार: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Sun, 06 Mar 2022 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बीच मौसम साफ रहने से अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में उछाल आया है। 
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मौसम में अगले 24 घंटे में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस बीच मौसम साफ रहने से अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में उछाल आया है। 

जम्मू में शनिवार सुबह हल्के बादलों के बाद दिनभर मौसम खुला रहा। जिले में सुबह और रात के समय ठंडक कायम है। लेकिन दिन के तापमान में उछाल आया है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 24.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इसी तरह संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.8, बटोत में 5.4, कटड़ा में 10.7 और भद्रवाह में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन में मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छा गए थे। यहां दिन का तापमान 14.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 और गुलमर्ग में माइनस 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें