फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में भारी बारिश, बर्फबारी के आसार

Tue, 08 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के तीनों खित्तों के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से घाटी में मौसम में बदलाव आना शुरू होगा और 11 दिसंबर तक ऐसा ही बना रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा।

मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में हलके बादल छाए रहे। मैदानी इलाकों में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। कंपकंपा देने वाली ठंड में कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ लद्दाख में कुछ स्थानों पर पानी बरसेगा। मौसम में बदलाव के साथ पारा गिरेगा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा 12.6, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 9.4, लेह में 9.4 और कारगिल में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें