फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका

Sun, 15 Mar 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में शनिवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे। श्रीनगर मौसम विभाग ने अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। पूरी रियासत में 16 मार्च तक मौसम खराब रहेगा। वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


लगातार बिगड़ रहे मौसम के कारण करीब दो सप्ताह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। एक तरफा आवाजाही कर वाहनों को निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक फिलहाल हाईवे पर कुछ दिनों तक दो तरफा यातायात शुरू करा पाना संभव नहीं। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से रविवार से मौसम खराब होने की आशंका जताई गई है।

ऐसे में फिर से बारिश और बर्फबारी होने से हाईवे पर यातायात को सुचारु बनाए रखना ग्रेफ और संबंधित विभागों के लिए चुनौती होगा। उधमपुर में खैरी और रामबन में कुछ इलाकों में हाईवे पर फिर से पस्सियां आ जाने का खतरा बना हुआ है। श्रीनगर मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। लेह में अभी तक न्यूनतम तापमान माइनस में ही है। मौसम का मिजाज 16 मार्च सोमवार तक बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें