फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जिला अस्पताल रामबन में सुबह से चल रही हड़ताल डिप्टी कमिश्नर मसरत इस्लाम के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गई, जिसके बाद डाक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ ने जिला अस्पताल में सभी प्रकार की स्वास्थय सेवाएं बहाल कर दीं।
विज्ञापन

सनद रहे कि जिला अस्पताल में हड़ताल कथित जिला विकास परिषद के पार्षद राकेश ठाकुर द्वारा ड्यूटी पर तैनात डाक्टर को आपत्तिजनक शब्द बोलने और धमकाने की वजह से हुई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ बातचीत करके उन्हें आश्वासन किया कि उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। वहीं, पीड़ित डाक्टर ने बताया कि रात में जब वह ड्युटी पर तैनात था।
तब एकाएक तीन मरीज आ गए, जब गंभीर मरीज को देख रहा था तभी उसी वक्त एक अटेंडेंट हाथापाई करने लगा जिसे बाहर जाने के लिए कहा गया तो वह फोन कर स्पीकर पर डॉक्टर से बात करवाने लगा और अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टर ने बताया कि जब उस नंबर को देखकर उस नंबर पर कॉल की, तो ज्ञात हुआ कि वह नंबर डीडीसी राकेश ठाकुर का है और वही उसपर बात कर रहा था। इस बारे में राकेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिली थी कि मरीज के साथ अस्पताल में दुर्व्यवहार हो रहा है। इसके बाद डाक्टर से जानकारी ली। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फरीद भट, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर अब्दुल हमीद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें