फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर में चिकित्सा शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सोमवार को फार्मास्यूटिकल्स व इंद्रशील काका-बा एवं कला-बुध पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिल्टी (सीएसआर) के तहत सोमवार को को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। विजयपुर के संजीवनी हेल्थकेयर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक एंड डायगनोस्टिक सेंटर में लगने वाले इस शिविर का उद्घाटन डीडीसी अध्यक्ष केशवदत्त शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक टिक्कू, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अंजना कौल, नाक, कान एवं गला रोग (ईएनटी) विशेषज्ञ डॉ. अकरम चौहान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.जीशान शाह एवं डॉ. लियाकत शाह और जनरल फिजीशियन (डायबिटीस एवं थॉयराइड रोग विशेषज्ञ) डॉ. एसए राथर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान मुफ्त दवाएं भी वितरित की जाएंगी। केडिला के अधिकारी विक्रमजीत सिंह संधू ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेकर लाभान्वित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें