सांबा। शहरी व स्थानीय निकाय निदेशक असगर हुसैन ने शनिवार को सांबा के नए बस अड्डा का औचक दौरा किया। उन्होंने थलोरा मंडी से गैस एजेंसी तक बहने वाले नाले के विकास के बारे में आदेश जारी किए गए। उन्होंने कस्बे की नगर परिषद के आधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास की भी जानकारी ली। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सना खान, अनिल गुप्ता, नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल और एसओ विनोद कुमार भी प्रमुख रूप से उनके साथ थे। संवाद