सांबा। कोरोना के नए-नए स्वरूप सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन ने नई कोविड गाइड लाइन के तहत लोगों को मास्क पहनने, सरकारी कार्यालयों व बैंकों में जाने वालों को हिदायत दी कि जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है वही जा सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
लोग बैंकों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी कोविड-19 एसओपी की अवहेलना कर रहे हैं, जिस पर जिला उपायुक्त ने तहसीलदार व एसडीएम को कोविड एसओपी की पालना कराने के निर्देश जारी किए। जिस पर कार्रवाई भी हुई। बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई की गई व जुर्माना किया गया। यही नहीं बैंकों के बाहर पुलिस जवानों को तैनात किया गया कि जिस व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगी है। उन्हें ही बैंक की शाखा में जाने की अनुमति होगी। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने वालों को ही जाने के बारे में कहा जा रहा है।