फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र में बुधवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बिश्नाह के बीएमओ डॉ. राकेश मंगोत्रा ने की।
विज्ञापन

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सूरभी कुदयार ने आशा वर्कर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया कि जब महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सतर्क रहेंगी तो परिवार की देखभाल भी बेहतर तरीके से कर पाएंगी। महिलाओं में अपनी सेहत के प्रति सबसे अधिक लापरवाही देखी जाती है। हमारा कार्यक्रम जन-जागरूकता कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से है। डॉ. सूरभि कुदयार ने कहा कि आज कैंसर जैसी घातक जानलेवा बीमारी सबसे अधिक महिलाओं में देखी जा रही है। महिलाओं में स्तन कैंसर मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसीलिए बहुत जरूरी हो गया है कि महिलाएं इसके बारे में जानें और सावधान रहें। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी के प्रति जागरूक हों और थोड़ा भी कुछ असामान्य दिखने पर डॉक्टर से जांच कराएं। शुरुआती दौर में ही इलाज संभव हो तो जल्द ठीक हो जाता है। अगर लापरवाही बरती गई तो बीमारी बढ़ जाती है। उन्होंने कैंसर को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। ताकि आने वाली पीढ़ी इस घातक रोग से मुक्त जीवन जी सके।
विज्ञापन

इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, एमओ डॉ. रोहित कुमार, डॉ. साक्षी गुप्ता, समीर खजूरिया, आशा देवी, कमलेश कुमारी, नरेंद्र कौर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें