फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेनोपॉज के बाद भी स्वस्थ जिंदगी पर जोर, जम्मू में जुटे 350 से ज्यादा डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन के सम्मेलन में हड्डियों की सेहत, बढ़ते मोटापे और मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


- करीब 50 शोध-पत्र पेश किए गए, डॉ. सुधा शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेनोपॉज के बाद महिलाओं को स्वस्थ रखने और इस उम्र में होने वाली परेशानियों से निपटने के तरीकों पर जम्मू में देशभर के विशेषज्ञों ने चर्चा की। तीन दिन चले नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी में 350 से ज्यादा डॉक्टर शामिल हुए। सम्मेलन में हड्डियों की सेहत, बढ़ता मोटापा और मेनोपॉज के दौरान होने वाले लक्षणों के साथ करीब 50 शोध-पत्रों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


जम्मू मेनोपॉज सोसाइटी ने जीएमसी जम्मू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के साथ मिलकर सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देशभर से स्त्री रोग विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए और इलाज व शोध से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सुधा शर्मा ने ‘मेनोपॉज के दौरान और उसके बाद खुद को नए सिरे से समझना विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में हड्डियों की सेहत और मेनोपॉज के दौरान हार्मोन से जुड़े इलाज पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने मध्य उम्र में बढ़ते मोटापे और इस दौर में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के तरीकों पर अपने विचार रखे। समापन समारोह के साथ सम्मेलन खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें