अखनूर। कस्बे के उपजिला अस्पताल में तैनात एक गर्भवती नर्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट आने के समय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
सोमवार को उप जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने पर लेबर रूम सील कर दिया है। वहीं एक रत्री रोग डॉक्टर को होम क्वारंटीन किया गया है। लेबर रूम के 15 स्टाफ कर्मचारियों को कोरोना वायरस टेस्ट मंगलवार को किया जाएगा। अखनूर अस्पताल में ऐसा पहला मामला प्रकाश में आया है। नर्स गर्भवती थी और वह तीन दिन पहले एक पॉजिटिव महिला के संपर्क में आई थी। उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। जब उसकी टेस्ट रिपोर्ट आई वह अस्पताल में ड्यूटी पर थी। अस्पताल में नर्स के टेस्ट पॉजिटिव आने पर डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इससे पूर्व अखनूर अस्पताल के साथ अटैच जम्मू से रोज आवाजाही करने वाले एंबुलेंस चालक और नर्स पॉजिटिव आई थी। बीएमओ अशोक कुमार ने बताया कि नर्स को जम्मू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। संवाद