फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
परगवाल में बीएसएफ की तरफ से लगाए गए चिकित्सा शिविर में मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
परगवाल/ अखनूर। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव राजपुरा में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल की 92 वीं वाहिनी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निशुल्क चिकित्सा, रक्तदान तथा पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता कमांडेंट जेके विरदी ने की। शिविर में बड़ी संख्या में सरहद पर रहने वाले लोगों के साथ-साथ परिवार कल्याण केंद्र 92 वाहिनी समेत सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। शिविर में बीएसएफ के डाक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जाचं की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल भगत मुख्य अतिथि रहे। शिविर में करीब 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें दवाइयां दी गई। शिविर में किसानों को पशुओं की देखभाल की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूली बच्चों और जवानों के परिवार वालों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रीजनल आउटरीच ब्यूरो की तरफ से पोषण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडेंट ने बच्चों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें