फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा/ विजयपुर। सिडको चौक पर सोमवार दोपहर ट्रक की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। ट्रक नंबर जेके 02 एएफ 3697 बाड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक से इंडस्ट्रियल एरिया की ओर जा रहा था। अचानक उसकी चपेट में आने से मोहम्मद मुंजार पुत्र दीन मोहम्मद निवासी मुजफ्फरनगर जो कि मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती रह रहा है। ट्रक की चपेट में आने से उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। स्थानीय लोगों ने उसे श्री ओम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर विजयपुर में रामगढ़ रोड पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार विजय कुमार निवासी शिव नगर फ्रूट की रेहड़ी लगा रहा था। पीछे से स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। इसमें विजय कुमार जख्मी हो गया। उधर स्कूटी सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वियज को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें