फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट से निकाला 8.3 किलो का ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी के सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ सर्जरी में एक 45 वर्षीय महिला के पेट से 8.3 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। तीन घंटे की इस सर्जरी में कई जटिलताएं थीं, लेकिन विभाग के प्रो. संजय कुमार भसीन और टीम ने सफल सर्जरी से महिला को नया जीवन दिया है।
विज्ञापन

महिला को तेजी से पेट फूलने की शिकायत होने पर जीएमसी में भर्ती किया गया था। जांच में उसके पेट में ट्यूमर पाया गया। डॉक्टर भसीन ने बताया कि पेट से निकाला गया ट्यूमर टेराटोमान प्रकार का है, जो गर्भाश्य में भ्रूण के वजन से लगभग तीन गुणा बड़ा था। 2006 में एक 78 वर्षीय की बुजुर्ग महिला का सफल ऑपरेशन कर 27 किलो का ट्यूमर हटाया गया था। इसी तरह 2009 में एक 45 वर्षीय व्यक्ति के पेट से भी 14.8 किलो ट्यूमर हटाया गया था। जीएमसी में हुई ताजा सर्जरी में डॉक्टर संजय शर्मा, डॉक्टर तालिब और डॉक्टर अभिनव आदि ने सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें