फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में आज से लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जीएमसी जम्मू में शुक्रवार से प्रतिष्ठित लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल शुरू किया जा रहा है। इस प्लांट के माध्यम से कोविड और गैर कोविड क्षेत्रों में हाई प्रेशर ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। संभाग में किसी अस्पताल में लग रहे पहले ऐसे प्लांट का कंप्यूटरीकृत नियंत्रण रहेगा। इस प्लांट पर 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत आई है। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने वीरवार को जीएमसी जम्मू का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सलाहकार ने निर्देश दिए कि एजेंसी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में बचे हुए सभी कार्यों को जल्द पूरा करे। उन्होंने जोर दिया कि ऑक्सीजन प्लांट के सुचारू संचालन के लिए पहले से उचित योजना बनाई जाए। इसके साथ प्लांट के संचालन के लिए लगाए गए कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए। अस्पताल में कोविड और गैर कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति को ठीक से विनियमित किया जाए। उन्होंने कोविड प्रबंधन के लिए जीएमसी में स्थापित नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करते हुए शिकायतों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मरीजों की शिकायतों के उचित रिकॉर्ड को बनाए रखा जाए। सभी महत्वपूर्ण देखभाल वार्डों में सीसीटीवी स्थापित किए जाएं। अस्पताल में भर्ती मरीजों से नियमित प्रतिक्रिया प्राप्त की जाए। विशेषतौर पर कोविड मरीजों से उचित फीडबैक लिया जाए। सलाहकार ने प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक में अस्पताल में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने बताया कि शुक्रवार को लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें