जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को 560 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 247 और कश्मीर से 313 मामले हैं। प्रदेश में पांच और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से तीन और कश्मीर से दो लोगों की मौत हुई है। जीएमसी जम्मू में देर शाम को सुभाष नगर निवासी 82 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। इसके अलावा 565 संक्रमित मरीज भी स्वस्थ हुए हैं।
श्रीनगर में सर्वाधिक 130 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में मौतों का आंकड़ा 402 तक पहुंच गया है। प्रदेश में इसी जिले में अब तक सर्वाधिक मौतें हुई हैं। जिला जम्मू में 95 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 285 लोगों की मौत हो चुकी है। राजोरी में पांच, उधमपुर में 36, डोडा में 17, कठुआ में 12, पुंछ में तीन, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 29, रामबन में 13 और रियासी में 12 कोरोना संक्रमितों की जान गई है। प्रदेश में अब तक 104715 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 5560 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 1722 और कश्मीर से 3838 मामले हैं। प्रदेश में अब तक 97537 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर में 1618 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कश्मीर से ही 1070 लोगों की मौत हुई है।