जम्मू। गांधीनगर राजकीय अस्पताल में शनिवार को ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई। सुपरिंटेंडेंट के अनुसार नेत्र, ईएनटी और ऑर्थो की ओपीडी शुरू कर दी गई हैं। अन्य विभागों की ओपीडी नौ नवंबर से शुरू की जाएगी। हालांकि स्त्री रोग विभाग की ओपीडी अभी बंद ही रहेगी।
उधर, जीएमसी जम्मू और एसोसिएट अस्पतालों में शनिवार को मरीजों की रूटीन सर्जरी को बहाल कर दिया गया। कोरोना काल में अब तक अस्पताल में रूटीन की सर्जरी नहीं हो पा रही थी और मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर सर्जरी करवाने को मजबूर होना पड़ रहा था।
जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार जीमएसी के सर्जरी विभाग ने 18, हड्डी विभाग ने 22 और नेत्र विभाग ने 51 सर्जरी की हैं। उन्होंने कहा कि जीमएसी में कोरोना के 53 मरीज उपचाराधीन हैं। 15 मरीज आइसोलेशन वार्ड में, 10 सीसीयू, वार्ड नंबर तीन और 13 में 15 मरीज भर्ती हैं। 25 मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। 10 को वेंटीलेटर सुविधा मुहैया करवाई गई है।