फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोमाना पंचायत के ग्रामीणों का आरोप, पशुओं के मुफ्त टीकाकरण के पैसे वसूल रहा विभाग

विज्ञापन
पशुपालन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते दोमाना पंचायत के ग्रामीण।
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना के सरपंच पवन सलाथिया की अगुवाई में शनिवार को लोगों ने पशु चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण किया जाता है, लेकिन विभाग इसके पैसे वसूल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने खोखले आश्वासन देकर चुप रहने की नसीहत दे धमकाया, जिस पर पुलिस को शिकायत दी। प्रदर्शन के दौरान पंच सतपाल सिंह, रेखा देवी, निर्मला कुमारी, डॉ. बाली, विक्की चौधरी, रूपलाल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें