फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास ने हजारों फस्ट एडर तैयार किए

विज्ञापन
red cross
विज्ञापन
जम्मू। इंडियन रेडक्रास सोसायटी जम्मू रीजन की ओर से अप्रैल 2017 से अब तक 3500 फर्स्ट एडर तैयार किए गए हैं। इसमें 77 फस्ट एड ट्रेनिंग और 25 फस्ट एड जागरूकता शिविर लगाए गए हैं। इसमें जम्मू संभाग के बार्डर क्षेत्र, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उद्योग और रेडक्रास वालंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसी कड़ी में 9 प्रशिक्षकों का आठ दिवसीय फर्स्ट एड ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में फर्स्ट एड किट, ट्रामा/एक्सीडेंट, घायल का यातायात प्रबंधन, शरीर से खून का रिसाव रोकना, फ्रैक्चर, शॉक, हार्ट अटैक, कार्डियोपलमनरी (सीपीआर) का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में सीनियर कंसलटेंट डॉ. शैली महाजन एमडी एनेस्थीसिया, कंचन देवी ने थ्योरेटिकल और प्रेक्टिकल प्रस्तुति दी। सोसायटी के सचिव दिनेश गुप्ता ने कहा कि फर्स्ट एड प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को आपात स्थिति में जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए तैयार करना है। शिविर को सफल बनाने में डॉ. कविता निजान, विरोनिका मरवाह, जोगेंद्र कुमार ने सहयोग दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें