फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

विज्ञापन
प्रेस क्लब मे आल जम्मू कशमीर गवर्नमेंट फार्मेसिस्ट एसोसिएश्न के पदाधिकारी विश्व फार्मेसिस्ट द?
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की ओर से बुधवार को विश्व फार्मेसिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी दवाई, का संदेश दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में फार्मेसी एक्ट को अमल में लाने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान चौधरी जरनैल सिंह ने कहा कि फार्मेसिस्ट सिर्फ मरीज की सेहत के साथ नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी से जुड़ा है। प्रत्येक मरीज फार्मेसी और फार्मेसिस्ट के पास उचित दवाई लेने के लिए पहुंचता है। फार्मेसिस्ट ही मरीज को सही डोज की दवा देने के लिए प्रोत्साहित करता है। फार्मेसिस्ट ट्रेड यूनियन नेता आईडी खजूरिया ने समाजसेवा के लिए फार्मेसिस्टों के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान फार्मेसिस्टों के मुद्दों को भी उठाने के साथ उनसे प्रभावशाली सुझाव लिए गए।
इस दौरान कमल जीत साहनी, आरपी सिंह, शफकत हुसैन, भारत भूषण, पवन कुमार, कुलदीप, तरसेम लाल, मदन लाल, विशाल पाटिल आदि मौजूद रहे। वहीं, एसएमजीएस अस्पताल में भी विश्व फार्मेसिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. मनोज चलोत्रा के साथ अन्य अतिथिगणों ने केट काटकर फार्मेसिस्टों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें