फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर में तीन सौ लोगों की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। विश्व हाइपरटेंशन दिवस (उच्च रक्तचाप) के उपलक्ष्य में रविवार को कश्यप सभा राम लीला चौक नई बस्ती में चिकित्सा शिविर लगाया। 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उच्च रक्तचाप के बढ़ते खतरों से बचाव पर जागरूक किया गया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि हर तीसरे व्यक्ति में उच्च रक्तचाप की समस्या पाई जा रही है। समाज में बड़ी संख्या में लोगों को पता ही नहीं कि वे उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। उच्च रक्तचाप के साथ धूम्रपान, मधुमेह सहित अन्य असामान्यताएं हृदय के लिए जोखिम भरी हैं। इससे हार्ट अटैक सहित अन्य खतरे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाने चाहिए। कम उम्र वाले लोगों को भी असंतुलित जीवनशैली के कारण समस्या हो रही है। चेयरमैन डीडीसी जम्मू भारत भूषण, एसपी वर्मा पद्मश्री, गुरप्रीत डोगरा, अजय डोगरा, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में डॉ. नासिर अली चौधरी, डॉ. यशवंत शर्मा, डॉ. परविंदर कौर, राघव राजपूत, रंजीत ठाकुर ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें