फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 73 हज यात्रियों का टीकाकरण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। इस वर्ष जिले से हज यात्रा पर जाने वालों के लिए शुक्रवार को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जहूरा परवीन की देखरेख में इस बार हज यात्रा पर जाने वाले 73 लोगों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण किया गया । इस अवसर पर डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि इस साल पुंछ जिले से कुल 73 यात्री सऊदी अरब की पवित्र तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होने वाले हैं। जिनमें में 45 पुरुष और 28 महिला यात्री शामिल हैं। इनमें 25 हज यात्री हवेली से, 17 सुरनकोट से और 31 मेंढर से हैं। उल्लेखनीय है कि 8 यात्री 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जो संपूर्ण चिकित्सा जांच के महत्व को दर्शाता है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान में सभी यात्रियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच भी शामिल थी। प्रत्येक हाजी का चिकित्सा विवरण और स्वास्थ्य स्थिति आधिकारिक हज पोर्टल पर विधिवत अपडेट कर दी गई है। इसके अलावा, तीर्थयात्रियों को उनकी संबंधित हज पुस्तिकाएं प्रदान की गईं। जिनमें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी जानकारी शामिल थी। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय हज समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप। उनकी आध्यात्मिक यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें