फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फसल का बीमा न पर किसानों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। जिला जम्मू में किसानों की रबी की फसल का बीमा न होने के चलते भारतीय किसान संघ ने बैठक की। इसमें तूफान और बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल का आकलन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने फसल का बीमा न होने को लेकर किसानों के साथ नाइंसाफी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसी भी बीमा कंपनी को फसल का बीमा करने के लिए जिम्मेवारी नहीं दी गई है। इसके चलते 27000 किसानों की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के साथ हुई नाइंसाफी के मुद्दे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के समक्ष रखेगा। उन्होंने कहा कि मौसम की मार से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे के लिए भी उपराज्यपाल को कहा जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलकार सिंह, जिला सांबा के अध्यक्ष भगवान दास, आरएस पुरा के अध्यक्ष सोहनलाल, कठुआ के अध्यक्ष बाबूराम और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें