फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से हरि ओम छह साल के लिए निष्कासित

Tue, 24 Nov 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी विरोधी और गैर अनुशासनिक गतिविधियों में शामिल होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार रहे प्रो. हरि ओम को प्रदेशाध्यक्ष सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार प्रो. ओम कारण बताओ नोटिस का भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उन्हें गत 5-11-2015 को नोटिस जारी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि एम्स मुद्दे पर चले आंदोलन के दौरान प्रो. हरि ओम की बयानबाजी के बाद प्रदेश भाजपा को विरोध स्वर का सामना करना पड़ा था। इसके बाद प्रो. हरि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता बलवीर राम रतन के अनुसार प्रो. हरि ओम नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और उनकी गतिविधियों को देखते हुए कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें