बात है तीन अप्रैल 2020 की। हंदवाड़ा और सोपोर में अलग-अलग ऑपरेशन में चार आंतकी और उनके पांच समर्थक गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से भारी मात्रा हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ। आतंकियों से हुई पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।
ये आतंकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर स्थानीय युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंक की राह पर धकेलते थे। कुछ युवाओं को आतंकी भी बना चुके हैं। ये मॉड्यूल पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग देकर आतंकी बनाता था।
हंदवाड़ा में पकड़े गए आतंकी और उनके समर्थक
1. परवेज अहमद चोपान पुत्र अब्दुल रशीद चोपान निवासी शतपुरा लंगेट (आतंकी)
2. मुदसिर अहमद पंडित पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
3. मोहम्मद रफी शेख पुत्र मोहम्मद एहसान शेख निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
4. बुरहान मुश्ताक वानी पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी तुलवारी लंगेट (आतंकी)
5. आजाद अहमद भात पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी शालपुरा लंगेट (आतंकी समर्थक)
6. अलताफ बाबा पुत्र सलीम दीन निवासी रफियाबाद बाबागुंड (आतंकी समर्थक)
7. इरशाद अहमद निवासी सिलीकूट उड़ी (आतंकी समर्थक)
हंदवाड़ा में बरामद हथियार
1. एके-47 - 3
2. एके-47 मैगजीन- 8
3. एके राउंड - 332
4. हैंड ग्रेनेड -12
5. पिस्टल- 3
6. पिस्टल मैगजीन - 6
7. पिस्टल राउंड -24
8. लश्कर आतंकी संगठन का लेटर पैड
इस सफलता के बाद उन्होंने अपनी यूनिट के जवानों की काफी हौसला अफजाई की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यूनिट मेरा घर है। मेरे सभी साथी जवान घर के सदस्य हैं। बता दें कि कर्नल आशुतोष शर्मा को उनकी वीरता के लिए साल 2019 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था।