फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी को गोल्ड

Thu, 20 Nov 2014 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया अंतर जोनल यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के ब्वॉयज और गर्ल्स हैंडबॉल टीमों ने बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। टीम ने मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी को 30-23 अंकों से शिकस्त दी, जबकि गर्ल्स टीम ने पीयू चंडीगढ़ को 27-26 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन


गर्ल्स टीम ने लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक हासिल किया है। कैप्टन रमनजोत के अनुसार उनकी टीम पिछले साल भी आल इंडिया जोनल यूनिवर्सिटी हैंडबाल में चैंपियन रही थी। इस बार की सफलता से टीम के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि अब वह केरल में होने वाली हैंडबॉल राष्ट्रीय स्पर्धा की तैयारी में जुटेंगी।

पुरुष वर्ग में मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही, जिसे सिल्वर मेडल से नवाजा गया। तीसरे स्थान पर आई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को कांस्य पदक मिला। चौथे स्थान पर नागपुर यूनिवर्सिटी की टीम रही। महिला वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को रजत पदक, जबकि एलपीयू फगवाड़ा की टीम को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम चौथे स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जेएंडके  प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेट्री बीआर शर्मा रहे। इस दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आरडी शर्मा, प्रो. पोश चाढ़क, प्रो. पंकज श्रीवास्तव व फीजिकल व स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो. ध्यान सिंह भाऊ मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें