कश्मीर के कुपवाड़ा में कांग्रेस नेता हाजी अब्दुल राशिद डार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो हम नरेंद्र मोदी को जेल में डाल देंगे और फांसी देंगे।
हाजी अब्दुल राशिद डार ने कहा कि अनुच्छेद-370 हमारा गौरव था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छीन लिया है। डार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।